महर्षि वाल्मीकि बाल संस्कार केंद्र में सेवा कार्यक्रम का आयोजन
महर्षि वाल्मीकि बाल संस्कार केंद्र में सेवा कार्यक्रम का आयोजन
बालकों को शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। सेवा भारती द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि बाल संस्कार केंद्र, जैतारणिया दरवाजा में आज एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भामाशाह श्रीमती कौशल्या देवी मोहनलाल टाक एजुकेशन ट्रस्ट सोजत के अध्यक्ष विकास टाक एवं सचिव शंशाक टाक ने केंद्र में अध्ययनरत 27 बालकों को शैक्षणिक सामग्री-गणित, हिन्दी एवं अंग्रेजी की कार्य पुस्तिकाएँ, पेंसिल, रबर, शार्पनर -सहित संपूर्ण किट-वितरित की। सेवा भारती के इस सत्कार्य का उद्देश्य वंचित वर्ग के -बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनके व्यक्तित्व में संस्कारों का निर्माण करना है। कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती से जुड़े बस्ती शिक्षक प्रेमचन्द ने बच्चों को माता-पिता को प्रणाम करने, अच्छी आदतें विकसित करने, जीवन में अनुशासन के महत्व तथा भारतीय संस्कृति के आदर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर सोजत सेवा भारती संयोजक कालूराम देवड़ा, प्रकल्प शिक्षिका कैलाश कुमारी, मनोज कुमार उर्फ पिंटू, गणपत लाल, किशनलाल, मनोज कुमार, राहुल सहित केंद्र के 27 बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा उत्साहपूर्ण गीत प्रस्तुति और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।