कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भेसाणा का किया स्वागत
कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भेसाणा का किया स्वागत
पाली 15 दिसम्बर। पाली बार एसोसिएशन की ओर से हाल ही मे सम्पन्न हुए चुनावो मे रावणा राजपूत समाज के युवा विक्रम सिंह भैसाणा के कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सोसायटी नगर स्थित समाज भवन मे समाजबंधुओ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे समाज के संरक्षक मूल सिंह भाटी ने कहा कि भैसाणा हमेशा निष्पक्ष व निर्भिक रहे है आगे भी वे इसी तत्परता से अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। समाज के जिलाध्यक्ष परमेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि भैसाणा आज के युवाओ के आदर्श है हमे उनसे काफी चीजे सीखने की जरूरत है। इस मौके पर रतन सिंह झाला, केशर सिंह मांगलिया मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार बाबू सिंह परिहार बंशी सिंह सिसोदिया ढगल सिंह चौहान राजेन्द्र सिंह पंवार मेघ सिंह पंवार तेज सिंह चौहान शंकर सिंह मेडतिया मोहब्बत सिंह नारायण सिंह गहलोत ओम सिंह सोढा महेन्द्र सिंह भाटी विक्रम सिंह भाटी बलवंत सिंह बडगुजर समेत शहर एवं सोसायटी नगर कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।