दो मंजिला दीवार गिरी शादी के जेवर और रुपए दबे

दो मंजिला दीवार गिरी शादी के जेवर और रुपए दबे

दो मंजिला दीवार गिरी शादी के जेवर और रुपए

जोधपुर नई सड़क पर हैण्डलूम के पीछे गली में निर्माणाधीन दुकानों के पास चार मंजिला मकान की प्रथम दो मंजिल की दीवार रविवार शाम करीब 5 बजे भरभराकर गिर गई। लेकिन मकान मालिक के पुत्र व पुत्री के पांच दिन बाद होने वाले निकाह के आभूषण और रुपए मलबे में दब गए। किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुईं.

तीसरी व चौथी मंजिल गिरने की कगार पर हम्मद साबिर के प्रथम व दूसरी मंजिल की पिछले हिस्से की दीवार गिरी है। जो दीवार गिरने से अधर लटक गई। इनके भी गिरने की आशंका बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार हैण्डलूम के पीछे जनता मार्केट के पास दुकानें बनाने के लिए कुछ महीने पहले पुरानी दुकाने तोड़ी गई थी। इस जगह निर्माण कार्य शुरू करने रविवार को मालिक श्रमिक व कुछ लोग पहुंचे इस दौरान खड्डा खोदना शुरू किया तभी मोहम्मद साबिर के चार मंजिला मकान के पिछले हिस्से की दीवार कमजोर हो गईं और फिर भरभराकर गिर गई। वहां मौजूद लोग पहले ही दूर हट गए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मलबा गिरने की आवाज से वहां हड़कम्प मच गया। गया। चारों तरफ धूल कागुब्बार उठने लगा। पुलिस व नागरिक सुरक्षा दस्ते के जवान मौके पर पहुंचे। ऐहतियात के तौर पर बेरिकेड्स लगाकर वाहन व आमजन की आवाजाही बंद की गई।

मकान की दीवार गिरने से शादी के लिए जेवर व रुपए मलबे में दबने से युवक रोने लग गया

मोहम्मद साबिर के पुत्र साहिल का कहना है कि मकान के पिछले हिस्से में 8-9 माह पहले दुकाने बनाने का काम शुरू किया गया था। तब भी मकान की दीवार गिरी थी। तब काम रोक दिया गया था। मकान मालिक व श्रमिक सुबत निर्माणस्थल आए और वहां गड्‌ढा खोदना शुरू किया। शाम को घरवाले मकान में थे। तभी कुछ झटके महसूस हुए। दीवार गिरने की आशंका हुई तो बाहर भागे. जिससे जान बच गई। मकान की पिछले हिस्से की दीवार कमजोर होकर गिर गई। साहिल का 27 नवम्बर को निकाह है। फिर बहन का निकाह होना है। बहन के निकाह के लिए जेवर, रुपए व दहेज का सामान रखा था। जो मलबे में दब गए।