संस्कारवान व्यक्ति सभी का प्रिय व विश्वसनीय होता है.. भटनागर

संस्कारवान व्यक्ति सभी का प्रिय व विश्वसनीय होता है.. भटनागर

संस्कारवान व्यक्ति सभी का प्रिय व विश्वसनीय होता है.. भटनागर

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में 515 विद्यार्थियों एव 25 गुरुजनों की उपस्थिति में भारत विकास परिषद सोजत द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगीत वन्देमातरम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य हेमंत आसेरी द्वारा की गई।

          कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए परिषद के प्रांतीय संयोजक संस्कार रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि संस्कारवान व्यक्ति सभी का प्रिय,सच्चा एवं विश्वसनीय होता है,उसमें अपने से सभी बड़ों के प्रति आदर का भाव होता है।

उन्होंने कहा कि हमे अपने जीवन का लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने हेतु सदैव प्रयत्नशील रहना होगा।

       इस अवसर पर विद्यालयल के 15 प्रतिभावान छात्रों को परिषद द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहीं विद्यालय में कार्यरत 25 गुरुजनों का सम्मान छात्रों द्वारा करवा कर गुरु शिष्य परम्परा का निर्वहन करवाया गया।

परिषद की प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्नेहलता लड्ढा ने उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी बेटिया देश के विकास में बढ़ चढ़ कर आगे आ रही हे आप सभी से भी आव्हान करती हूं कि आप सभी पढ़ लिख कर राष्ट्र विकास में भागीदार बने।

 परिषद के कोषाध्यक्ष अंकुर बलाई ने उपस्थित छात्रों को जीवन में नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने व मोबाइल का आवश्यकता के अनुसार ही उपयोग करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का सरस संचालन प्रकल्प प्रभारी पारसमल सिंगाड़िया ने करते हुए परिषद द्वारा किए जाने वाले संस्कार एव सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

परिषद सदस्य लोकेश श्रीवास्तव, करणसिंह मोयल एवं अनीता श्रीवास्तव ने भी छात्रों को संबोधित किया।

विद्यालय के प्राचार्य हेमंत आसेरी द्वारा परिषद सदस्यों का स्वागत कर विद्यालय का मोमेंटो भेंट किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बचपन से प्राप्त संस्कार जीवन को उज्जवल बनाने में महत्ती भूमिका निभाते है, परिषद द्वारा संस्कार एवं राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने हेतु जो कार्य किये जा रहे हे उस से बच्चों में चारित्रिक विकास होगा ।

कार्यक्रम में किशनाराम सुथार, श्रवणकुमार,सोहनलाल,श्यामलाल रैगर,लालसिंह लखावत, ओसाफ़ हुसैन, अक्षय कुमार, जयदेव व्यास, सत्यप्रकाश पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।