जोधपुर में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने मनाया खिदमतगार सप्ताह

जोधपुर में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने मनाया खिदमतगार सप्ताह

जोधपुर में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने मनाया खिदमतगार सप्ताह

हाजियों की सेवा को लेकर बैठक आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जोधपुर। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब मुकित खान साहब के निर्देशानुसार पूरे भारत में चलाए जा रहे 'खिदमतगार सप्ताह' अभियान के तहत जोधपुर इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की जानकारी देते हुए जोधपुर इकाई के अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकित खान साहब के आह्वान पर यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जोधपुर इकाई द्वारा यह बैठक आयोजित की गई।

हाजी शहजाद अंसारी ने बताया कि खिदमतगार सप्ताह के दौरान दो से तीन दिन लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी। हर बैठक में मेडिकल, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही हज पर जाने वाले हाजियों की यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रेनरों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

हाजियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, ताकि हज यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।