विजय आदर्श विद्यालय में हुआ पौधारोपण, किरण प्रजापत बोलीं : पौधों में बसता है ईश्वर

विजय आदर्श विद्यालय में हुआ पौधारोपण, किरण प्रजापत बोलीं : पौधों में बसता है ईश्वर

विजय आदर्श विद्यालय में हुआ पौधारोपण, किरण प्रजापत बोलीं : पौधों में बसता है ईश्वर

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में भामाशाह एवं समाजसेवी किरण प्रजापत ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "पौधों में ईश्वर का वास होता है। जहां पौधे होते हैं वहां खुशहाली और सकारात्मकता आती है। बच्चों को प्रकृति से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।"

विद्यालय संरक्षक एवं शारीरिक शिक्षक संघ पाली के जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि एक पौधा लगाने से मन पुलकित हो उठता है और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिलता है।

विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने बताया कि समाजसेविका किरण प्रजापत के सौजन्य से विद्यालय में गमलों सहित गुलाब, मोरपंख, समी, किसमिस और गुडलक जैसे सजावटी एवं छायादार पौधे लगाए गए हैं। पौधारोपण में सुमन प्रजापत, सरस्वती, कुमकुम, मेघना, हरीश, खुशाल, मयंक, खुशवंत और गणेश का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य शाहबाज खान, पूनम भटनागर, गजेंद्र माफावत, दुर्गेश व्यास, अजय जोशी, सुनील पंवार, विजयलक्ष्मी दवे, पायल राव, पिंटू देवी, प्रियंका और आशा माली उपस्थित रहे