डॉ. कालू खान देशवाली को मिला मदर टेरेसा ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड 2026

डॉ. कालू खान देशवाली को मिला मदर टेरेसा ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड 2026

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

डॉ. कालू खान देशवाली को मिला मदर टेरेसा ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड 2026

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

मेड़ता/जयपुर। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित जीवन बिताने वाले सेवानिवृत्त व्याख्याता डॉ. कालू खान देशवाली को समर्पण संस्था द्वारा आयोजित 11वें ग्लोबल समर्पण समाज गौरव - मदर टेरेसा अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

समारोह में मंच पर संस्था के पदाधिकारियों ने डॉ. देशवाली का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उनकी जीवन यात्रा और समाज सेवा के कार्यों पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसे सभागार में मौजूद लोगों ने खूब सराहा।

डॉ. कालू खान देशवाली शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा को समाज सेवा से जोड़कर एक नई मिसाल कायम की।

उन्होंने गाँव ग्यासनी में जन सहयोग से 15 लाख रुपए एकत्र कर सर्वधर्म स्थल बनवाया, जिससे सामाजिक समरसता की नई मिसाल कायम हुई। इस स्थल पर सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।

इसके अलावा उन्होंने अनाथ, निःशक्त और पालनहार योजना में शोध और अध्ययन किया है। अंतरराष्ट्रीय समरसता, हिंदी की दशा और दिशा पर उन्होंने काठमांडू, भूटान, आगरा, कोलकाता, जोधपुर और सरदारशहर में पत्र वाचन किया है।

समाज सेवा के क्षेत्र में उन्हें स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अनेक अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनकी 5 पुस्तकें शबनम प्रकाशन सोजत से प्रकाशित हो चुकी हैं।

संस्था ने कहा कि शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित कार्य करने पर डॉ. देशवाली को यह सम्मान दिया गया है। संस्था ने उनके उज्जवल भविष्य और मंगल कामना की।

सम्मान मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार अब्दुल समद राही, समाज सेवी सेवानिवृत्त शिक्षक नथमल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार लक्षमण दान कविया खेण, कार्टूनिस्ट चांद मोहम्मद घोसी, वरिष्ठ बाल साहित्य लेखक पवन पहाड़िया डेह, बुद्धाराम छाबा, नंदू श्री मंत्री, महबूब अली महबूब, श्यामसुंदर सिखवाल, महेंद्र छाबा, हाजी बक्सू खां, रामरतन लटियाल, वकील गजधर, मांड गायिक हिदायत खां चुई, माबूद सिलावट, लतीफ सिलावट, मोहम्मद वकील सिलावट, मोहम्मद साहीद सिलावट सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों, शिक्षकों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र का गौरव है।