डेह में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित 

डेह में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित 

डेह में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 


 डेह । आदर्श बाल विद्या मंदिर डेह विद्यालय में शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की टीम  के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। समिति के तत्वाधान में आयोजित इस तरह के तीसरे कार्यक्रम का मरीजों की जांच से पहले माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विधिवत   कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति के पदाधिकारियों  द्वारा पूरी टीम का राजस्थानी परम्परा के अनुरूप स्वागत किया गया।
 कार्यक्रम में 90 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिसमें 22 मरीजों को   मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए योग्य पाये जाने पर  चयनित करके जयपुर के लिए रवाना किया गया।


 प्रधानाचार्य बलवीर गुड़गिला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि हमें हमारे संसार को भली भांति देखते रहने व  बिना किसी पर आधारित सुखी जीवन जीते रहने के लिए हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता जो दो आँखें है उनकी सुरक्षा के लिए कभी किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए तथा इनकी ज्योति को सही सलामत रखने के लिए कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए । इसी के लिए आपका यह आदर्श विद्या मंदिर इस तरह के शिविर लगाकर आपकी आँखों की ज्योति को बचाये रखने के लिए प्रयास करता रहा है ।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सोहनलाल गोदारा , पवन पहाड़िया , शिवराज टोकसिया , किशन बेनीवाल , बालूसिंह उदावत , विकास गोरा ,  भामाशाह डूंगरसिंह मेड़तिया , महावीर शर्मा , सिलचर से आये भामाशाह
पवनकुमार पांड्या , पारसमल जैन आदि उपस्थित रहे ।
पुरे कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने सभी मरीजों के लिए सेवा देकर अच्छा सहयोग किया ।
कार्यक्रम का संचालन संजना बहीन ने किया ।