भाजपा के मंडल महामंत्री को रातभर बंद रख थाने में की मारपीट, दो पुलिस कार्मिक लाइन हाजिर                                    

भाजपा के मंडल महामंत्री को रातभर बंद रख थाने में की मारपीट, दो पुलिस कार्मिक लाइन हाजिर                                    

भाजपा के मंडल महामंत्री को रातभर बंद रख थाने में की मारपीट, दो पुलिस कार्मिक लाइन हाजिर                                               जोधपुर के भोपालगढ़ थाने में भाजपा के मंडल महामंत्री को रातभर बंद रख मारपीट की गईं. भाजपा जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने एडीसीपी के सामने विरोध जताया। विवाद बढ़ता देख पिटाई करने के आरोप में एएसआई गोविंदराम और कॉन्स्टेबल दिलीप को भोपालगढ़ थाने से ग्रामीण पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया।

जिसमें भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी एडीसीपी भोपालसिंह लखावत से पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताते हुए नजर आए। गुस्साए जिलाध्यक्ष ने यहां तक बोल दिया कि हमारी सरकार है और आप हमारे ही पदाधिकारी को पीट रहे हो, ऐसा नहीं चलेगा। मैं इसको लेकर सीएम, डीजीपी को भी शिकायत करूंगा। 

उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने उनकी पार्टी के पदाधिकारी के साथ मारपीट की है, उसे सामने लाया जाना चाहिए। उसके खिलाफ कार्रवाई हो। उसे किस अपराध में थाने लाकर बंद किया गया। क्या वो कोई बताया जा रहा है कि जिस पदाधिकारी के साथ मारपीट हुई उसका नाम हेमंत शर्मा है, जो भोपालगढ़ मंडल के महामंत्री हैं। आरोप है की पुलिस ने झूठी गिरफ्तारी कर उन्हें शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया और रात को पुलिस एएसआई और दो सिपाही ने मिलकर मारपीट की। इसका पता चलने के बाद भाजपा देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने भोपालगढ़ पुलिस थाने जाकर विरोध जताया जिसके बाद एक एएसआई ही और एक पुलिस कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया।