मेहंदी नगरी सोजत में फिर खिला कमल, 40 में से 24 वार्ड पर भाजपा का कब्जा
मेहंदी नगरी सोजत में फिर खिला कमल, 40 में से 24 वार्ड पर भाजपा का कब्जा
कांग्रेस को 10 और निर्दलीय को 6 सीटें, वार्ड 36 में लॉटरी से हुआ फैसला, 21 को चेयरमैन पद पर सबकी निगाहें
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत में एक बार फिर कमल खिल गया है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। नगरपालिका के 40 वार्डों में से 24 पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कई बड़े उलटफेर हुए और कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा, सभी पूर्व अनुमान फेल साबित हुए। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में जश्न का माहौल है। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले लगाकर बधाइयां दी गईं।

वार्ड 36 में किस्मत ने दिलाई जीत
सबसे दिलचस्प नजारा वार्ड नंबर 36 में देखने को मिला, जहां दो निर्दलीय प्रत्याशियों को बराबर 199-199 वोट मिले। मुकाबला टाई होने पर फैसला लॉटरी से करना पड़ा, जिसमें प्रमिला की जीत किस्मत की जीत बन गई।
वार्ड संख्या 25 से निर्दलीय उम्मीदवार वीर बहादुर सिंघाडिया की मात्र 17 मतों से हार हुई।मतों की शुरुआत 0 से करके कड़ी टक्कर देना काबिले तारीफ़

पार्टीवार स्थिति
कुल 40 वार्ड - भाजपा - 24, कांग्रेस - 10, निर्दलीय - 6 वार्डवार विजयी प्रत्याशियों की सूची
वार्ड 1 - कैलाश चांवला (भाजपा)
वार्ड 2 - संजय पंवार (भाजपा)
वार्ड 3 - राकेश पंवार (कांग्रेस)
वार्ड 4 - ललिता (भाजपा)
वार्ड 5 - कन्या देवी (भाजपा)
वार्ड 6 - ओम प्रकाश (भाजपा)
वार्ड 7 - श्यामलाल गहलोत (भाजपा)
वार्ड 8 - निधि ओझा (भाजपा)
वार्ड 9 - टोनू चौहान (भाजपा)
वार्ड 10 - सुधीर दवे (भाजपा)
वार्ड 11 - नरेश सोनी (भाजपा)
वार्ड 12 - प्रकाश (भाजपा)
वार्ड 13 - रेखा (भाजपा)
वार्ड 14 - अमजद खान (कांग्रेस)
वार्ड 15 - इरफान (भाजपा)
वार्ड 16 - राहुल राठौड़ (कांग्रेस)
वार्ड 17 - अमराराम (निर्दलीय)
वार्ड 18 - नासीर खान (भाजपा)
वार्ड 19 - तेबा खान (कांग्रेस)
वार्ड 20 - गौतम तंवर (भाजपा)
वार्ड 21 - रेहना प्रवीण (कांग्रेस)
वार्ड 22 - गंगासिंह (भाजपा)
वार्ड 23 - सुरेशचंद (निर्दलीय)
वार्ड 24 - धर्मिष्ठा (निर्दलीय)
वार्ड 25 - नरेंद्र (भाजपा)
वार्ड 26 - रमेशचंद (कांग्रेस)
वार्ड 27 - जुगल किशोर निकुम (भाजपा)
वार्ड 28 - शोभा (भाजपा)
वार्ड 29 - जोगेश कुमार लक्की (भाजपा)
वार्ड 30 - राकेश पांवर (भाजपा)
वार्ड 31 - अर्जुन लौहर (भाजपा)
वार्ड 32 - बालमुकुंद (कांग्रेस)
वार्ड 33 - ऐश्वर्या सांखला (कांग्रेस)
वार्ड 34 - कीर्ति तंवर (भाजपा)
वार्ड 35 - नरेश बबलू (कांग्रेस)
वार्ड 36 - प्रमिला (निर्दलीय - लॉटरी से जीत)
वार्ड 37 - सज्जन (निर्दलीय)
वार्ड 38 - मंजू बालमुकुंद गहलोत (कांग्रेस)
वार्ड 39 - राकेश देवड़ा (भाजपा)
वार्ड 40 - प्रकाश टाक (निर्दलीय)
अब सभी की निगाहें 21 तारीख को होने वाले चेयरमैन के चुनाव पर टिकी हुई हैं। बहुमत भाजपा के पास होने से चेयरमैन पद पर भी भाजपा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।