प्रजापत समाज ने मनाया भादवा बीज महोत्सव पूर्व संध्या पर भजन संध्या आयोजित

प्रजापत समाज ने मनाया भादवा बीज महोत्सव पूर्व संध्या पर भजन संध्या आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत रोड़| भादवा सुदी बीज के अवसर पर प्रजापत समाज सोजत रोड़ द्वारा ओवर ब्रिज फुलाद रोड़ स्थित श्री श्रीयादे माताजी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया| प्रजापति समाजबंधुओं ने श्रीयादे माता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की | भादवा सुदी बीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो श्रीयादे माता मंदिर से फुलाद रोड़,मालियों का बास,मुख्य बाजार,सुभाष मार्ग से गुजरी जो पुनः श्रीयादे मंदिर में सम्पन्न हुई|

शोभायात्रा में महादेव,श्रीयादे माता,हनुमान ,श्रीराम ,राधा कृष्ण आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही | शोभायात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाते चल रही थी| कार्यक्रम में प्रजापत समाज सोजत पट्टी के 108 गांव के समाजबंधुओं ने भाग लिया| इस मौके पर श्रद्धालुओं ने माताजी के दरबार में मत्था टेक मंगल कामना की | प्रजापत समाज सोजत रोड के अध्यक्ष रतनलाल मंगरोला ने बताया कि पूर्व संध्या पर भजन संध्या आयोजित हुई,जिसमें भजन गायक गणेश प्रजापत गागुड़ा व ईश्वर नायक गुड़ागिरी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी | इस मौके पर प्रजापत समाज सोजत पट्टी अध्यक्ष माणक मनोरीया,कोषाध्यक्ष कालूराम जाजपुरा,श्रीयादे मंदिर सोजत रोड़ अध्यक्ष हेमाराम बेरा,कोषाध्यक्ष जसराज सारड़ीवाल, सवराड़ सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र प्रजापत,मिडिया प्रभारी अशोक प्रजापत मामावास,प्रजापत समाज सोजत रोड़ के पूर्व अध्यक्ष ताराचंद बेरा,पूर्व कोषाध्यक्ष धनराज,बगड़ी डाइट के DEO रामराज प्रजापत,प्रिंसिपल बालकिशन प्रजापत,प्रिंसिपल पारसमल प्रजापत सहित समाजबंधु उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री श्रीयादे मित्र मंडल,सोजत रोड़ का विशेष सहयोग रहा