सामाजिक कार्यकर्ता कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज गौरव सम्मान
Social,activist,poet,Krishna,Kumar,Saini,received,Samaj,Gaurav,Samman
सामाजिक कार्यकर्ता कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज गौरव सम्मान
द भास्वर टाईम्स: गोवर्धन लाल वर्मा
दौसा। सामाजिक कार्यकर्ता कवि कृष्ण कुमार सैनी को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त वूमेन पावर सोशल फाउंडेशन के द्वारा जयपुर के होटल अक्ष इन में “समाज का गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अमृता मेघवाल पूर्व विधायक जालौर, मिस इंडिया ग्लैम सिद्धि जौहरी, संस्था के राष्ट्रीय संयोजक संतोष मीरवाल के कर कमलों से कवि सैनी को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है ।
सैनी को 300 से भी अधिक सम्मान, पुरस्कार और अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। इस कार्यक्रम के दौरान दौसा के साहित्यकार संदीप छीपा व सामाजिक कार्यकर्ता छुट्टन लाल मीना को भी सम्मानित किया गया। सम्मान में दुप्पटा, साफा, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।