अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास   मनाया

अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास   मनाया

अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास   मनाया            पाली। शहर के चाणक्य आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम परम पूज्य जगदीशानंद महाराज के पावन सानिध्य एवं महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह नाडोल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक गणपत दवे का विशेष मार्गदर्शन रहा।

आध्यात्मिक अनुष्ठान से हुई शुरुआत

कार्यक्रम संयोजक एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष पुखसिंह राजपुरोहित रुदिया ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम बारह ज्योतिर्लिंगों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात विधिवत गौ-पूजन कर गौ माता को श्रद्धापूर्वक चुनरी ओढ़ाई गई और लापसी का भोग लगाया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा गौ सेवा के संकल्प के साथ महासंघ के नए पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गौ सेवा को सर्वोपरि धर्म बताया। सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति जब गौ सेवा से जुड़ेगा तभी भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा संभव है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मंडली ठाकुर नारायण सिंह देवी सिंह विभतन सिंह जब्बर सिंह राजपुरोहित, पुख जी रेवत सिंह राजप् भंवर शर्मा नरेश पांडे बाबू देवासी पुखराज तापडिया, स्वामी भंवर चांडक और श्रीशीन चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।