साँवलिया रोड़ पर 11जनवरी को होगा गौशाला का शुभारंभ             

साँवलिया रोड़ पर 11जनवरी को होगा गौशाला का शुभारंभ             

11जनवरी को होगा गौशाला का शुभारंभ              संवलिया /नापानिया/स्वतंत्र रूप से विचरण कर रही गौ नंदी के संरक्षण के लिए नपानिया गांव में लगभग 20 लाख की लागत से विशाल गौशाला तैयार की है साथ ही 15 लाख की लागत से ही आईसीयू वार्ड तथा पशु एंबुलेंस की व्यवस्था अलग से की जा रही है इस गौशाला का शुभारंभ 11 जनवरी से नानी बाई के मायरा के साथ ही शुभारंभ होगा समापन के अवसर पर 201 गांवों के मायरा भरने के लिए गौशाला पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार नपानिया गांव तथा आसपास के लोग गौ सेवा तथा संरक्षण के लिए हमेशा अग्रणी रहे हैं यहां की युवाओं की भागीदारी व्यवसायिक क्षेत्र में विदेश तथा मुंबई सहित देश के कोने कोने में प्रवास करते हैं यहां के युवा जब भी होली दिवाली बड़े त्योहार पर मिलते हैं तो यहां स्वतंत्र विचरण कर रहे हैं गौ वंशों के संरक्षण के लिए जरूर चर्चा करते थे इसी क्रम में गत वर्ष नपानिया सहित इस क्षेत्र के युवाओं ने सांवलिया जी सड़क मार्ग पर विशाल गौशाला निर्माण का संकल्प लिया सर्वप्रथम इन युवाओं ने 11- 11 हजार की राशि इकट्ठी की तथा फिर नपानिया गांव के प्रत्येक घर से सहयोग राशि तथा आसपास के गांवों के भामाशाहों ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया इसके बाद लगभग 15-20 बीघा भूमि में गौशाला का कार्य शुरू किया सर्वप्रथम साफ-सफाई के बाद प्राथमिक रूप से उन्होंने विशाल डोम का निर्माण कराया जिसमें घास फूस गोदाम के साथ ही गायों को बरसात सर्दी गर्मी से बचाव के लिए सेड की व्यवस्था भी इसमें की गई इस सेड की लागत 15 लाख से ज्यादा आई इसके बाद तो सहयोग शुरू हुआ किसी ने पशु खेल बनाई तो किसी ने नलकूप खनन कराया इसके अलावा नगद राशि के रूप में सहयोग दिया किसी ने विद्युत कनेक्शन कराया तो किसी ने जेसीबी की व्यवस्था की इस तरह गौशाला के विकास को गति मिलती गई बाद में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी सहयोग में आगे आने लगे इस वर्ष गौशाला की टीम ने विशाल धार्मिक आयोजन के साथ गौशाला का शुभारंभ करने का निर्णय किया इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर हरे कृष्ण प्रभु राकेश जी पुरोहित का सानिध्य प्राप्त हुआ उन्हीं की प्रेरणा से 11 जनवरी से यहां पर विशाल नानी बाई कथा शुभारंभ का निर्णय लिया इस कथा का समापन 14 जनवरी को 201 गांवों के मायरा के साथ संपन्न होगा।

आईसीयू वार्ड तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था .. नपानिया ग्राम वाशियो ने अब नए संकल्प के रूप में प्रत्येक घर से 4100 की राशि इकट्ठे कर 15 लाख की लागत से गायों के लिए आईसीयू वार्ड निर्माण का निर्णय किया है वही बुधपुरा गांव के लोगों ने सहयोग कर 11 लाख की लागत से पशु एंबुलेंस उपलब्ध कराने का भी निर्णय किया है

 कथा में भाग लेने तथा मायरा लाने के लिए नपानिया सहित आसपास के गांव के लोग अब तक 201 गांव में पीले चांवल देकर आमंत्रण दे रहे हैं साथ ही गांव में घर-घर जाकर ही भी संपर्क किया जा रहा 

कथा में अधिकतम लोग पहुंचे इसके लिए लोग सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग कर रहे हैं विभिन्न यूट्यूब चैनल तथा व्हाट्सएप से आमंत्रण संदेश भी दे रहे हैं।

नानी बाई को मायरो कथा के लिए नपानिया गांव से सांवलिया जी सड़क मार्ग पर तैयारी अंतिम चरण में चल रही है कथा के लिए विशाल डोम तैयार किया गया है वही पार्किंग तथा भोजनशाला के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। इस मेरा के सफल आयोजन में नपानिया गांव सहित ग्राम पंचायत के गांव से भी युवा तथा वरिष्ठ जन लगे हुए हैं