सवारियों से भरी जीप पलटी आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
सवारियों से भरी जीप पलटी आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
पाली/ जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सरदार समंद के निकट मवेशी को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत पाली के राजकीय बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया गया गया जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि पाली से दहेज का सामान लेकर अपने गाँव की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक मवेशी सामने आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा जिससे यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे जानकारी ली.