शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सांसद राठौड़ से मुलाकात की
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सांसद राठौड़ से मुलाकात की
पाली 28 नवम्बर/ शिक्षा एवं पंचायती राजमंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को पाली प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के आवास पर उनसे मुलाकात की आयोजित विवाह समारोह के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मंत्री दिलावर ने कार्यक्रम में पहुँचकर वर पक्ष राठौड़ के परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर नवदंपत्ति के उज्ज्वल, सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान मंत्री दिलावर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों एवं अन्य से औपचारिक रूप से भेंट की और सामाजिक व संगठनात्मक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समाजजन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।