पीपाड़ सिटी रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर
पीपाड़ सिटी रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का आयोजन आज
जोधपुर, 18 नवंबर। भारत सरकार के उपक्रम कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय तथा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के तत्वाधान में उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री गीतिका पाण्डेय तथा मंडल रेल प्रबंधक शअनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. विक्रम सिंह सैनी के नेतृत्व में जोधपुर मंडल द्वारा "Nationwide Digital Life Certificate Campaign 4.0" के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर पीपाड़ सिटी के रेलवे स्टेशन परिसर में 18 नवंबर (मंगलवार) को प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा।
शिविर का उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) यथाशीघ्र सरल एवं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाना है ताकि उन्हें बैंक या अन्य कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सभी पेंशनभोगियों से विनम्र अनुरोध है कि वे निम्न दस्तावेज साथ लेकर आने का श्रम करें जिसमें आधार कार्ड की प्रति आधार से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण हेतु पासबुक, नवीनतम PPO की प्रति।
अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाएं तथा इस अभियान में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाकर इसे सफल बनाएं।