नगरपालिका की भूमि हड़पने की साजिश
नगरपालिका की भूमि हड़पने की साजिश आहोर /नगरपालिका की करीब करोड़ों की सरकारी भूमि को मिलीभगत से हड़पने का आरोप लगाया गया हैं. दानमे आई इस भूमि को भूमाफियाओं नगरपालिका प्रशासन और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से हड़पने की साजिश रच रहे हैं। शिवसेना के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने सोमवार को जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि आहोर के खसरा नंबर 313, 314 और 316 की भूमि जिसे वर्ष 1977 में विधिवत दान पत्र के माध्यम से नगरपालिका को सुपुर्द किया गया था उसमें सुनियोजित रूप से हेराफेरी की गई।दान पत्र हाईकोर्ट और राजस्व मंडल के पूर्व आदेश स्पष्ट होने के बावजूद राजस्व अभिलेखों में बदलाव कर नगरपालिका की मूल 11 बीघा 19 बिस्वा भूमि को बढ़ाकर लगभग 19 बीघा दिखाया गया.
इसी हेराफेरी के आधार पर नगरपालिका की लगभग 8 बीघा अतिरिक्त भूमि को भी भूमाफियाओं के नाम कर दिया गया। ज्ञापन में बताया है कि 3 नवंबर 2025 के न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या कर तहसीलदार एवं उपखंड अधिकारी आहोर ने 10 नवंबर 2025 की रातों-रात अवैध नामांतरण कर भूमाफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया।ज्ञापन सौंपने के बाद एसीबी महानिदेशक ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।