3चोरी की मोटरसाईकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

3चोरी की मोटरसाईकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

3चोरी की मोटरसाईकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर /मोटर साईकिल चोरी के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार कर 3मोटर साईकिल बरामद की हैं. शहर मे बढती वाहन की वारदातो पर अकुंश लगाने एवं वारदातो का तुरन्त खुलासे हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई।

भागीरथ पुत्र धीसाराम निवासी 14/305 राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड पीएस देवनगर जोधपुर ने रिपोर्ट दर्ज बताया कि उ चौहाबोर्ड जोधपुर में डिलीवरी कार्यालय में एटीएल के पद पर कार्य करता हूँ 14 अक्टूबर को में अपने निवास स्थान से 12 बजे दोपहर को डिलीवरी कार्यालय चौहाबोर्ड पहुँचा था व अपनी बाइक सामने की तरफ खड़ी की थी। दोपहर 2 बजे अचानक मेरा ध्यान सामने की तरफ गया लेकिन मुझे सामने मेरी बाइक नही मिली मैने आस-पडौस में भी पता किया पर कही भी मुझे मेरी बाइक नजर नहीं आई। पडौस में कैमरा देखने पर 01बजकर 40 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाइक को ले जाते हुए दिखाई दिया जो कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाइक को ले जाते हुए दिखाई दिया जो उस बाइक को अशोक उधान थाना के सामने से लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। बाईक नाम स्पेलेंडर प्रो, कलर ब्लैक, बाईक नं. आरजे 19 टीएस 3653 है 

चौहाबोर्ड के नेतृत्व मे थाना स्तर पर टीम गठित कर टीम द्वारा पूर्व में वाहन चोरी सम्बन्धित चालानशुदा अपराधियो से पुछताछ की गई व टीम द्वारा लगातार सुचना संकलन कर व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर वाहन चोरी की वारदात कारित करने वाले अज्ञात मुलजिम को नामजद कर वारदात कारित करने वाले आरोपी विष्णु पुत्र सुखाराम जाति बिश्नोई उम्र 21 साल निवासी खुडाला पुलिस थाना झंवर जोधपुर पश्चिम को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया एवं गिरफतारश्दा आरोपी ने पूछताछ के दौरानपुलिस आयुक्तालय जोधपुर के विभिन्न स्थानो से मोटरसाईकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है। जिस पर आरोपी की निशानदेही से 3 चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद की गई है जिन्हे आरोपी विष्णु बिश्नोई बेचने की फिराक में था तथा बरामद वाहन से संबन्धित मालिको की पहचान की जा रही है। आरोपी विष्णु बिश्नोई दर्जे का शातिर वाहन चोर है जिससे पुलिस आयुक्तालय जोधपुर से वाहन चोरी की अन्य वारदात खुलने की संभावना है जिसके संबंध में पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

आरोपी बिश्नोई आले दर्जे के लूटेरा/चोर एवं सूखा नशा करने वाले नशेडी है जो अपनी पहचान छुपाकर अपने गांव खुडाला से कभी बस व कभी अन्य वाहन द्वारा जोधपुर शहर में आता है एवं जोधपुर शहर के चिहिन्त स्थानो पर खडे दुपहिया वाहनो को चोरी करके चोरित वाहनो को दूर दराज क्षेत्रो मे बेचान करता हैं