राष्ट्रीय दिव्यांग गरबा उत्सव में पाली जिले की टीम ने जमाया रंग

राष्ट्रीय दिव्यांग गरबा उत्सव में पाली जिले की टीम ने जमाया रंग

राष्ट्रीय दिव्यांग गरबा उत्सव में पाली जिले की टीम ने जमाया रंग

एक मुस्कान दिव्यांगों के नाम संस्थान द्वारा गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जयपुर / सोजत - एक मुस्कान दिव्यांगों के नाम संस्थान द्वारा गुलाबी नगरी जयपुर में राष्ट्रीय दिव्यांग गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे राजस्थान से दिव्यांगजनों ने भाग लेकर गरबा की धूम मचा दी।

इस राष्ट्रीय उत्सव में पाली जिले की टीम ने भी शानदार भागीदारी निभाई। पाली टीम के पिस्ता पवार ने अपने शानदार नृत्य से सबका दिल जीत लिया और खूब गरबा कर समा बांध दिया।

इस अवसर पर पाली जिले के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बुद्धाराम पन्नूसा, जालम सिंह राजपुरोहित, राष्ट्रीय दिव्यांग अध्यक्ष बिंजा राम रोहिट, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमावत जैतारण, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत कुमार मेघवाल, पुष्पा कंवर, रतन लाल, सुखराम जाट चौपड़ा, ओमप्रकाश मेघवाल, शांतिलाल वैष्णव, पिस्ता पवार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

संस्था द्वारा कार्यक्रम में आए सभी दिव्यांगजनों का अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर मोमेंटो प्रदान कर मान-सम्मान किया गया। संस्था के इस सराहनीय कार्य की सभी ने प्रशंसा की।