पाली जिले की 9 पंचायत समितियों में भाजपा के 6 और कांग्रेस के 3 प्रधान निर्वाचित

पाली जिले की 9 पंचायत समितियों में भाजपा के 6 और कांग्रेस के 3 प्रधान निर्वाचित

पाली जिले की 9 पंचायत समितियों में भाजपा के 6 और कांग्रेस के 3 प्रधान निर्वाचित

पाली। पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 के तहत जिले की 9 पंचायत समितियों में प्रधान पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। घोषित परिणामों के अनुसार भाजपा के 6 तथा कांग्रेस के 3 प्रत्याशी प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।

निर्वाचन परिणामों के अनुसार बगड़ी पंचायत समिति में भाजपा की नैनू देवी 10 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। बाली में भाजपा के महीराज सिंह को 17 मत मिले। देसूरी में भाजपा के गुलाबराम ने 13 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

मारवाड़ जंक्शन में भाजपा की प्रशांत कंवर 15 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुईं। वहीं पाली पंचायत समिति में कांग्रेस की दीपा वर्मा 10 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। रोहट में भाजपा के टीकमराम को 11 मत मिले।

सोजत पंचायत समिति में कांग्रेस की नीतू कंवर ने 11 मत प्राप्त कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। सुमेरपुर में कांग्रेस की विमला कुमारी 15 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। रानी पंचायत समिति में कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा के मुन्नालाल आंद्रा निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए।

इस प्रकार जिले की नौ पंचायत समितियों में प्रधान पद के परिणामों में भाजपा ने छह और कांग्रेस ने तीन स्थानों पर जीत दर्ज की।