मेड़ता सिटी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन
नागौर के मेड़ता सिटी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन
_*मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री देंगे प्रदेश को विभिन्न सौगातें*_
*प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मिलेगी स्वीकृति* जिला कलक्टर अरुण पुरोहित ने स्थल का लिया जायजा
राज्य परियोजनाओं में कृषकों को 1 हजार 200 करोड़ रुपये का होगा हस्तांतरण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार (23 दिसम्बर) को मेड़ता सिटी (नागौर) के डांगावास में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन होगा इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति एवं राज्य परियोजनाओं में किसानों को 1 हजार 200 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की सौगात मिलेगी
सम्मेलन में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं के तहत 31 हजार 600 कृषकों को 200 करोड़ रुपये कृषि आदान-अनुदान के तहत 5 लाख कृषकों को 700 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 18 हजार 500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये एवं मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत 4.50 लाख पशुपालकों को 200 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा साथ ही, नागौर जिले में 351 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा मेड़ता में आयोजित होने वाले "राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन" की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया जी नागौर जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित के साथ भाजपा नागौर जिला संगठन प्रभारी व पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया