सोजत के बालकवि व्यास दिल्ली मे डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित
सोजत के बालकवि व्यास दिल्ली मे डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत । रुचिर साहित्य समिति सोजत मे पल्लवित मोतीचंद सेठिया आदर्श विधा मंदिर सोजत के पूर्व भैय्या व राजकीय कालेज के छात्र बालकवि भव्य व्यास को , इंटरनेशनल वेलफेयर ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन नई दिल्ली की अनुशंसा पर भारतीय व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा दिल्ली मे एक भव्य कार्यक्रम में साहित्य क्षेत्र में डॉक्टर की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर बालकवि व्यास ने कहा कि यह क्षण अभिभूत गर्व करने का है मैं सोजत के वरिष्ठ साहित्यकारों वीरेंद्र लखावत, सत्यदेव सावितेंद्र, नवनीत राय, अब्दुल समद राही, रामस्वरूप भटनागर, डॉ रशीद गोरी, विशन सिंह भाटी, दलपत पेंटर, हरीश व्यास, उमाशंकर द्विवेदी साहित सभी साहित्यकारों का नमन करता हूं व आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मेरी कलम को लिखने के लिए यहां तक प्रेरित किया । राजस्थान सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने व्यास को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए व्यास के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दीप सिंह राजावत, मोहम्मद खालिद, अखिल भारतीय श्रीमाली समाज सोजत के अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी दिल्ली के समाजसेवी डॉक्टर कबीर टाइगर दोसा के समाजसेवी संदीप छिपा, डॉ संतोष चौधरी, डॉ मनोहर लाल सीरवी, कमल व्यास, रामदेव व्यास, ऋषि कुमार व्यास, श्याम कुमार व्यास, राजेंद्र कुमार व्यास, अनीश व्यास, भरत त्रिवेदी, जालम सिंह, कैलाश सांखला, बसंत व्यास, अविनाश दवे, विट्ठल प्रसाद त्रिवेदी, अश्विन जोशी, महेश व्यास सहित कई गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए व्यास के उज्जवल भविष्य की कामना की है।