मंदिरो मे हो रही चोरी की वारदातो का खुलासा दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

मंदिरो मे हो रही चोरी की वारदातो का खुलासा दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

मंदिरो मे हो रही चोरी की वारदातो का खुलासा
दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

द भास्वर टाईम्स न्युज The Bhaswar Times news 
पाली /पुलिस ने मंदिरो मे हो रही चोरी की वारदातो का खुलासा कर पाली शहर से दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार किया हैँ.

जिला पुलिस अधीक्षक  पूजा अवाना ने बताया की पाली शहर में हो रही मंदिरं चोरी की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए  चोरी की वारदातो का खुलासा करने के लिए थानाधिकारी  जसवन्तसिंह निपु पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र टीम का गठन किया गया।
 प्रार्थी गोपाल पुत्र मांगीलाल सिंदल जाति ढोली हिम्मत नगर सरदार समंद रोड  ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके घर के सामने सरदार समंद रोड पर बाबा रामदेव जी का मंदिर है। जिसमे मोहल्लेवासी पुजा करते है।  8अगस्त को सुबह मंदिर मे आकर देखा तो मैन गेट का ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो अंदर रखी दो दान पेटी 01 बडी व एक छोटी दान पेटी गायब थी। जो रात्री मे अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोडकर दान पेटिया तोडकर ले गए है । दमामला दर्ज कर पुलिसगठित टीम द्वारा  संकलन कर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये जाकर घटना में संदिग्ध की पहचान कर दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया मुलजिमानो द्वारा थाना हल्का क्षेत्र में रामदेव जी मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया है। इसके अलावा जालोर भद्राजून, आहोर आदि जगहो पर भी मंदिरों से चोरी करने की वारदाते भी स्वीकार की है। चोरों से माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहें हैँ. वारदात में सागर   व दिनेश   निवासी शिवाजी नगर पाली को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैँ.