बाली के वृत्ताधिकारी राजेश यादव का भी स्थानांतरण किया गया है, दिनेश चंद्र सुखवाल को नया वृत्ताधिकारी नियुक्त किया गया है
बाली
बाली के वृत्ताधिकारी राजेश यादव का भी स्थानांतरण किया गया है, दिनेश चंद्र सुखवाल को नया वृत्ताधिकारी नियुक्त किया गया है
द भास्वर टाईम
राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने शनिवार रात को उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 180 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। इस सूची में बाली के वृत्ताधिकारी राजेश यादव का भी स्थानांतरण किया गया है, जबकि दिनेश चंद्र सुखवाल को बाली का नया वृत्ताधिकारी नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार, राजेश यादव को उदयपुर पश्चिम, जिला उदयपुर का वृत्ताधिकारी बनाया गया है। वहीं, दिनेश चंद्र सुखवाल को नाथद्वारा से स्थानांतरित कर बाली वृत्ताधिकारी का पदभार सौंपा गया है।