देसूरी में ढेड़वान बांध की नहर खोली: रबी फसल की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया
Desuri
देसूरी में ढेड़वान बांध की नहर खोली: रबी फसल की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया
द भास्वर टाईम
देसूरी। देसूरी के ढेड़वान बांध से रविवार को रबी फसल की सिंचाई के लिए प्रथम पाण की नहर खोली गई। इस नहर से लगभग 2 हजार बीघा कृषि भूमि की सिंचाई होती है।
ढेड़वान बांध की कुल भराव क्षमता 29 फीट है। नहर खुलने से किसानों को रबी की फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
नहर खोलने से पहले रविवार दोपहर को बांध पर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रोहित चौधरी, उपसरपंच भवानी सिंह राठौड़ और किसान संघ के मंत्री तेजाराम प्रजापत सहित कई किसान उपस्थित थे।
