अवैध बजरी परिवहन करते दो मुल्जिम गिरफ्तार
अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुए 2 मुलजिम गिरफ्तार
पाली/ चंडावल पुलिस ने अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुए दो ट्रेक्टर सहित 2 मुलजिम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा मुलजिमानों के कब्जे सें 02 ट्रेक्टर मय ट्रोली मय भरी अवैध बजरी जब्त की गईं।
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी, आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में एवं श्रीमती गीतासिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चण्डावल के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दो मुलजिमानों को गिरफ्तार कर मुलजिमानो के कब्जे अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते दो ट्रेक्टर मय ट्रोली मय भरी अवैध बजरी जब्त की हैं।19 अगस्त को थानाधिकारी गीतासिंह नि.पु. के नेतृत्व मे श जोगाराम मुआ 15 मय जाप्ता को गश्त दौरान ईतला मिली की जैतीवास से अटबडा रोड़ पर अवैध बजरी भर कर ट्रेक्टर मय ट्रोली आ सकते है जैतीवास रोड पर नाकाबन्दी की तो दो ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी से भरकर आये जिनको रूकवाकर रायल्टी रसीद व परमिट हेतु पुछा तो नही होना बताया जिसपर मुलजिमानो के कब्जे से अवैध बजरी से भरे दोनो ट्रेक्टर मय ट्रोलीयो को जब्त कर मुलजिमानों को गिरफ्तार किये जाकर पुछताछ की गई।पुलिस ने मुल्जिम
सुरेश पुत्र शेषाराम उम्र 19 साल निवासी बेरा भाटिया की ढीमडी कुशालपुरा पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर हाल अटबडा पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली व दिनेश पुत्र जोगाराम उम्र 30 साल निवासी अटबडा पुलिस थाना चण्डावल जिला पाली को गिरफ्तार किया हैं।