बायफ किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न* पाली ज
*बायफ किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न* रानी पाली जिले की रानी पंचायत समिती मे स्थित श्री पार्श्व गौशाला सेवा समिति परिसर बिजोवा में आयोजित एक दिवसीय बायफ किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवारको आयोजित हुआ । मीडिया प्रवक्ता डा राज कमल पारीक ने बताया कि कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग अधिकारियों ने किसानों को पशुपालन एवं खेती से जुड़ी जानकारी दी कार्यक्रम में कृषि विभाग के जितेंद्र चौधरी ने खेती से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे बताया। बायफ के परियोजना अधिकारी ने परियोजना के कृत्रिम गर्भाधान के अलावा अन्य गतिविधियों जैसे हराचारा कार्यक्रम किचन गार्डन कृमिनाशक एवं मिनरल मिक्सचर आदि संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।बायफ के वरिष्ठ सलाहकार नगीन पटेल ने किसानों को परियोजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट घाणेराव के सुरेश सुथार ने किसानों को ट्रस्ट द्वारा संचालित परियोजनाओ से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित होने की अपील की।
कार्यक्रम में कृषि अधिकारी जितेंद्र चौधरी बायफ के नगीन पटेल श्रीमती आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के सुरेश सुथार परियोजना अधिकारी हरीश शर्मा समस्त केंद्र अधिकारी एवं 94 महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहें।