बंद मकान में चोरी का खुलासा।
किसान केसरी नगर में हुई बंद मकान में चोरी की वारदात का खुलासा।
पाली / शहर के किसानकेसरी नगर में हुईं चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए ओधोगिक थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तो को गिरफतार कर माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं.
जिला पुलिस अधीक्षक जिला पाली आदर्श सिधू ने बताया कि दिनांक प्रार्थीया श्रीमति पारस देवी निवासी मधुवन कोलोनी सतगुरू नगर पाली के बंद मकान का 31अक्टूबर की रात्री में अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात व रोकड रूपये चोरी ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये और तकनिकी सुचना संकलन कर मुखबीर सुचना से संदिग्ध महेन्द्र उर्फ सुरज अख्तर और सुरजसिंह की पहचान कर टीम द्वारा जोधपुर से दस्तयाब कर बाद पुछताछ जुर्म स्वीकार करने पर प्रकरण संख्या प्रकरण संख्या 257/01.11.2025 धारा 331 (4),305 (क) बीएनएस पुलिस थाना औ. क्षेत्र में गिरफ्तार कर माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है अन्य चोरीयों के बारे में गहन पुछताछ जारी है ।