दिव्यांगजनों को दीपावली पर अतिरिक्त पेंशन बोनस देने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगजनों को दीपावली पर अतिरिक्त पेंशन बोनस देने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगजनों को दीपावली पर अतिरिक्त पेंशन बोनस देने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। दिव्यांग सेवा समिति, पाली (जिला इकाई) की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी सोजत श्री रवि प्रकाश को सौंपा गया। ज्ञापन में दीपावली पर्व पर प्रदेश के दिव्यांगजनों को एक अतिरिक्त पेंशन बोनस के रूप में देने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान प्रदेश में लाखों दिव्यांगजन अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही मासिक पेंशन संबल का कार्य कर रही है, जिसके लिए समिति आभारी है। लेकिन दीपावली भारत का सबसे बड़ा पर्व है और इस अवसर पर प्रत्येक परिवार में अतिरिक्त खर्च होता है। सरकारी कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है, परंतु दिव्यांगजनों के पास त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त आय का कोई साधन नहीं होता।

ज्ञापन देते समय दिव्यांग बंधु बुद्धराम पन्नू जिला उपाध्यक्ष पाली, हेमन्त कुमार मेघवाल ब्लाक अध्यक्ष सोजत, सुखाराम जाट चोपड़ा, गणपत देवासी, ओमप्रकाश अटपडा, ओमप्रकाश भागडा, जगदीश कुमार वाल्मीकि, नारायण लाल सोजत, राजू भाई बोयल सहित कई दिव्यांगजन उपस्थित रहे।