खबर का हुआ असर.. जलदाय विभाग की टीम ने सुधारा हैंडपंप दूर हुई पेयजल की किल्लत

खबर का हुआ असर..जलदाय विभाग की टीम ने सुधारा हैंडपंप दूर हुई पेयजल की किल्लत
दौसा। जिले के भंडाना गांव की प्रेम नगर कॉलोनी वासियों ने शुक्रवार को राहत महसूस की। दरअसल कॉलोनी में दो दिन से हैंडपंप खराब होने से कॉलोनी वासी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। हैंडपंप खराब होने और भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही पानी की समस्या खड़ी हो गई थी। तत्पश्चात कॉलोनी वासियों ने द भास्वर टाइम्स के पत्रकार को जानकारी दी। द भास्वर टाइम्स के पत्रकार ने कॉलोनी वासियों की आवाज बुलंद करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की। हैंडपंप दो दिन से खराब..गहराया पेयजल संकट शीर्षक से खबर का प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित के साथ ही 18 मई को जलदाय विभाग की टीम के तीन कर्मचारी भंडाना पहुंच पत्रकार के पास अलसुबह फोन किया। खराब पड़े हैंडपंप की जानकारी ली और पत्रकार के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कॉलोनी में खराब पड़े हैंडपंप को सुधार कर उसे ठीक किया। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने जलदाय विभाग की टीम के कर्मचारियों व द भास्वर टाइम्स के पत्रकार का आभार जताया।