पाली में मानवता की मिसाल, बांगड़ हॉस्पिटल में दो मरीजों को तुरंत उपलब्ध कराया केजीएन सेवा समिति ने रक्त
पाली में मानवता की मिसाल, बांगड़ हॉस्पिटल में दो मरीजों को तुरंत उपलब्ध कराया केजीएन सेवा समिति ने रक्त
केजीएन सेवा समिति के संस्थापक नौशाद खान की तत्परता से बची दो जिंदगियां
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
पाली। जिले के सबसे बड़े सरकारी बांगड़ हॉस्पिटल में रविवार, 2 नवंबर 2026 को मानवता और समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। हॉस्पिटल में भर्ती दो अलग-अलग भारती पेशेंट (गंभीर मरीजों) की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने परिजनों को तुरंत ए पॉजिटिव (A+) और बी पॉजिटिव (B+) ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। परिजन रक्त के लिए इधर-उधर भटक रहे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था KGN सेवा समिति के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी नौशाद खान ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत प्रभाव से अपनी टीम को सक्रिय किया। नौशाद खान ने बिना समय गंवाए अपने साथी रक्तवीर मासूम अली रंगरेज और मोहम्मद हसन रंगरेज को हॉस्पिटल बुलाया। दोनों युवाओं ने तुरंत अपनी जांच करवाकर एक ने A+ और दूसरे ने B+ रक्तदान कर मरीजों को नया जीवनदान दिया। समय पर रक्त मिलने से दोनों मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है और परिजनों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर समाजसेवी नौशाद खान ने कहा कि "रक्तदान सबसे बड़ा दान है। किसी की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं। हमारी KGN सेवा समिति 24 घंटे, 365 दिन पाली जिले में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर निःस्वार्थ सेवा के लिए तत्पर रहती है। हम युवाओं से अपील करते हैं कि वे आगे आकर रक्तदान करें।"
हॉस्पिटल प्रशासन और मरीजों के परिजनों ने KGN सेवा समिति और दोनों रक्तवीरों मासूम अली रंगरेज और मोहम्मद हसन रंगरेज का आभार व्यक्त किया।