राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष बने इरफान गौरी, सोजत क्षेत्र में खुशी की लहर

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष बने इरफान गौरी, सोजत क्षेत्र में खुशी की लहर

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष बने इरफान गौरी, सोजत क्षेत्र में खुशी की लहर

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

 सोजत। राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार संघ के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुपालना में 21 पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है।

जारी सूची मे इरफान अहमद गौरी को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। गौरी के उपाध्यक्ष बनने पर सोजत, पाली सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।

इरफान गौरी की इस नियुक्ति पर वरिष्ठ शायर कवि पत्रकार अब्दुल समद राही, साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी फौजी, अशोक सेन भामाशाह, अनोपसिंह लखावत, शाहबाज खान, विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी, बाबू खान मेहर, हाजी मोहम्मद हनीफ सिपाही, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल सिलावट, अब्दुल गनी ताजक, एडवोकेट ईश्वर दास पुरुषवाणी, मोहम्मद आमिर खान, हाजी अब्दुल सलीम मास्टर आदि गणमान्य नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए दिली मुबारकबाद पेश की है।

सभी ने उम्मीद जताई है कि इरफान गौरी के अनुभव से सचिवालय सेवा अधिकारी संघ और अधिक मजबूती के साथ कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करेगा।