सोजत रोड की जनसमस्याओं के समाधान की मांग,  सड़क, नाली, बस स्टैंड और यातायात सुविधाओं पर दिया जोर

सोजत रोड की जनसमस्याओं के समाधान की मांग,  सड़क, नाली, बस स्टैंड और यातायात सुविधाओं पर दिया जोर

सोजत रोड की जनसमस्याओं के समाधान की मांग,  सड़क, नाली, बस स्टैंड और यातायात सुविधाओं पर दिया जोर

The Bhaswar Times | सोजत रोड (पाली, राजस्थान)

सोजत रोड। सोजत रोड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान और नगर के विकास कार्यों को गति देने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पाली जिला संयोजक कुंदन सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम मांग-पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें नवगठित नगरपालिका क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार सहित सड़क, जल निकासी, परिवहन और सौंदर्यीकरण से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं।

मांग-पत्र में बताया गया कि नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में बरसाती एवं गंदे पानी के भराव की समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए सीवरेज लाइन और उचित जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के ठहराव की समुचित व्यवस्था तथा स्थायी बस स्टैंड निर्माण का सुझाव भी दिया गया है।

इसके अलावा स्टेट हाईवे संख्या 62 पर सिसरवादा, आलावास और चौकीदारों की ढाणी तक रिंग रोड निर्माण कर आबादी क्षेत्र से गुजरने वाले यातायात का दबाव कम करने की मांग की गई है। शिव कोलोनी बगडी़ रोड़ ,सुकड़ी नदी की दिशा में रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या 2 के बाहर से स्टेट हाईवे तक संपर्क मार्ग बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

मांग-पत्र में नेहरू बाग, कृषि मंडी, महाराणा प्रताप चौराहा और रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क निर्माण, डिवाइडर, फुटपाथ, नालियों तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। साथ ही श्रीरायदे मंदिर से सिसरवादा रोड तक सड़क निर्माण, विभिन्न मार्गों पर पाइपलाइन डालने और नगरपालिका में रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्तियां करने का मुद्दा भी उठाया गया है।

परिवहन सुविधाओं के अंतर्गत पाली, फालना, सिरोही, जोधपुर और ब्यावर आगार की बसों का सोजत रोड रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई है। मांग-पत्र की प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भी भेजी गई है।

— द भास्वर टाइम्स  इसी जनसमस्या , आमजन के लिए हमेशा समाचार प्रेषित करते आ रहे हैं l