70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
The Bhaswar Times News
पाली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबहन (GSSS Babhan) में 70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्रा पहलवान भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत रहे। वहीं CBEO दलपत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के संयोजक महेंद्र सिंह रावत तथा ऑब्जर्वर आनंद सिंह रावत सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद पहलवानों के बीच कुश्ती मुकाबलों का आगाज हुआ। खिलाड़ियों ने अपने शानदार दांव-पेच, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में रोमांच पैदा किया।
मुख्य अतिथि देवाराम प्रजापत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में खेलप्रेमियों एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।