जोधपुर का हज खिदमतगार - हाजी सैयद आरिफ अली, 21 वर्षों से हाजियों की सेवा में समर्पित एक प्रेरणादायक नाम
जोधपुर का हज खिदमतगार - हाजी सैयद आरिफ अली, 21 वर्षों से हाजियों की सेवा में समर्पित एक प्रेरणादायक नाम
35 वर्ष रेलवे सेवा, 26 राज्यों में खिदमत, पल्स पोलियो से लेकर सिविल डिफेंस तक - सेवा ही जीवन का संकल्प
रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर। एक ऐतिहासिक शहर जोधपुर, जिसकी विरासत और संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर है, उसी विरासत से जुड़ा एक नाम है - हाजी सैयद आरिफ अली। सेवा, समर्पण और खिदमत का दूसरा नाम बन चुके हाजी सैयद आरिफ अली का सफर आज हर हाजी और समाजसेवी के लिए प्रेरणा बन गया है।
21 वर्षों से हज खिदमत का अनूठा सफर
हाजी सैयद आरिफ अली पिछले 21 वर्षों से हज खिदमत में लगे हुए हैं। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर जिला इकाई (स्टेट राजस्थान) के माध्यम से उन्होंने हाजियों की बेहतरीन खिदमत की एक नई पहचान बनाई है। परंपरा के साथ आधुनिक अंदाज में हज खिदमत उनकी सबसे बड़ी विशेषता है।
डिजिटल मीडिया जैसी आधुनिक तकनीक से हाजियों को बेहतरीन खिदमत, अपनी सुविधा के अनुसार योजना, नई पहल और बेहतर विकल्प के साथ सेवा का विस्तार किया गया है।
26 राज्यों में खिदमत
ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी पूरे भारत में 26 राज्यों में अपनी पहचान बना चुकी है। इस खिदमत के इस सफर में हाजी सेयद आरिफ अली ने अपने तन मन धन से खिदमत को अंजाम दिया है। संस्था का परचम लहराया है।
35 वर्षों तक रेलवे सेवा
हाजी सैयद आरिफ अली ने रेलवे में 35 वर्ष तक सेवा दी। इस दौरान उन्होंने:
- पल्स पोलियो अभियान में हजारों बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाने में सहयोग
- सिविल डिफेंस में डिवीजन कमांडर के रूप में सेवा
- सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड में सेवा
- स्काउट एंड गाइड में रोवर्स पद पर कार्य
- रेलवे में महिला हितग्राही दुर्घटनाओं का निवारण एवं प्रशिक्षण
- ट्रेनिंग टू ट्रेनर के रूप में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का कार्य
आज भी ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से हाजियों की बेहतरीन खिदमत और समय पर अनुशासन से ट्रेन टू ट्रेनर का कार्य जारी है।
सेवा, समर्पण और खिदमत का एक अद्भुत उदाहरण - हाजी सैयद आरिफ अली ने कहा कि "सेवा, सद्भाव और मानवता के लिए समर्पित रहना ही मेरा जीवन है। अल्लाह ने मुझे हाजियों की खिदमत का मौका दिया, यही मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम है।"
*संपर्क:* ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, 2 जमजम इंटरप्राइजेज, चीरघर चौराया, जोधपुर। 63 गुलाब बाग ईदगाह जलोरी गेट, जोधपुर।
मो. 9413249434, 9782410221