संसदीय कार्य पटेल मंत्री जोधपुर दौरे पर
संसदीय कार्य मंत्री काजरी में आपकी पूंजीआपका अधिकार अभियान के जिला स्तरीय शिविर का करेंगे शुभारंभ
धवा संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल शुक्रवार को जोधपुर आयेंंगे।
पटेल शुक्रवार, 14 नवंबर को प्रातः10.40 बजे जयपुर से काजरी ऑडिटोरियम में आईसीआईसीआई बैंक के तत्वावधान में अनक्लेमड एसेटस इन फाइनेंसियल सेक्टर के ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय शिविर में भाग लेंगे। वे दोपहर 12.5 बजे पाल मेला मैदान में सांसद खेल महोत्सव-2025 लूणी के ब्लॉक सिम्पल शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
संसदीय कार्य मंत्री दोपहर 1.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान धवा में सांसद खेल महोत्सव धवा के ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे दोपहर 3 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान केरू में सांसद खेल महोत्सव केरू के ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
वे 4.30 बजे से सांय 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र लूणी में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सांय 6.30 बजे सर्किट हाऊस जोधपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।