साप्ताहिक अवकाश की मांग
साप्ताहिक अवकाश की मांग जालौर के कर्मचारियों के सगठन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को श्रम कानूनों के तहत साप्ताहिक अवकाश दिलाने की मांग की है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जालोर जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के कुछ व्यापारियों द्वारा श्रम कानूनों की अवहेलना की जा रही हैं
कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व में माह के अंतिम रविवार को अवकाश दिया जाता था लेकिन अब कई व्यापारी इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं। श्रमिकों को प्रतिदिन 12 से 15 घंटे तक कार्य करना पड़ रहा है जबकि राज्य सरकार के श्रम कानूनों के अनुसार अधिकतम कार्य समय 9 से 10 घंटे प्रतिदिन तय कर्मचारियों ने कलेक्टर से मांग की है कि वे श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करवाएं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अध्यक्ष को निर्देश दें कि व्यापारियों की बैठक आयोजित कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।