*जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव संपन्न*

*जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव संपन्न*

*कब बुलबुल उत्सव में हुई रंगारंग प्रस्तुति*

*पुरस्कार पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे*

*जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव संपन्न*

पाली फरवरी/ राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक स्काउट व गाइड यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का आयोजन किया जा रहा, शिविर में 29 यूनिट लीडर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 

सात दिवसीय स्काउट यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का संचालन पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी ओर गाइड यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का संचालन किशोर देवी द्वारा किया जा रहा है

सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि ने बताया कि जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में तीन दिवसीय कब बुलबुल उत्सव एवं चतुर्थ चरण हीरख पंख जांच शिविर शिविर का समापन हुआ। जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में सम्पन्न हुए कब बुलबुल उत्सव में जिला उप प्रधान रमेश चंद्र वैष्णव जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया, सी ओ गाइड डिंपल दवे, लीडर ट्रेनर गाइड किशोर देवी, सचिव चुन्नीलाल चौहान के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

11 फरवरी 2026 को राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य पुरस्कार समारोह में महामहिम राज्यपाल के कर कमलों से धन्यवाद बैज प्राप्त करने हेतु नामित होने पर प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया ओर चुन्नी लाल चौहान का अभिनंदन किया गया। 

सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि समापन समारोह में अतिथियों को कब बुलबुल द्वारा बड़ी सलामी ओर विशाल गर्जना का प्रदर्शन करके स्वागत किया गया कार्यकम में कब बुलबुल द्वारा गैर ओर सांस्कृतिक कार्यकम की मनोरम प्रस्तुति दी गई जिले के विभिन्न विद्यालयों से 148 कब बुलबुल स्काउट गाइड द्वारा सहभागिता की गईद्य कब बुलबुल उत्सव में सहभागिता करने वाले ग्रुपों को प्रमाण पत्र ओर स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

कार्यक्रम में रमेश सोलंकी प्रदीप कुमार शर्मा जयपाल सिंह भरत दाधीच कर्माराम रमेश कुमार भाटी नसीम बानो दीपमाला सरोज शर्मा मीनाक्षी ओर रेंजर काव्या द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।