Greenery is a symbol of prosperity Tripti Pandey
हरियाली है खुशहाली का प्रतीक: तृप्ति पाण्डेय
पाली कल्पवृक्ष साहित्य संस्थान के तत्वावधान में आज खोडीया बालाजी क्षेत्र के आशापुरा नगर में वृक्षारोपण किया गया। कल्पवृक्ष साहित्य संस्थान सचिव तृप्ति पाण्डेय ने हरियाली को खुशहाली का प्रतीक बताते हुए वृक्षारोपण को भारतीय संस्कृति का प्रतीक एवं पुण्य कर्म बताया।
इस अवसर पर विभिन्न वृक्षों लगाने में मीनाक्षी चतुर्वेदी, वर्षा परमार, रेखा प्रजापत, पूजा सिंह, चेतना चौहान, विनीता आसवानी, नसरीन बानो, सोनिया, अमीषा पटेल, सोनिया, मानकंवर आदि ने सहयोग किया।
रिपोर्टर - पवन पांडे