जेडीए आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न
जेडीए आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति की बैठक आयुक्त उत्साह चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार 09 दिसम्बर को प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण सचिव श्रीमती चंचल वर्मा निदेशकगण उपायुक्तगण जिला कलक्टर कार्यालय पुलिस पीडब्ल्यूडी पीएचईडी नगर निगम रिको आरएसआरटीसी पर्यटन सहित विभिन्न विभागों से उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकारी समिति की बैठक में गत बैठक 03 नवम्बर में लिए गए निर्णयों की पुष्टि की गई। बैठक में प्राधिकरण की ओर से माननीय उच्च न्यायालय एवं विभिन्न न्यायालयों में पैरवी करने हेतु पैनल अधिवक्ताओं को देय फीस में संशोधन के प्रस्तावों माननीय उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में प्राधिकरण की ओर से प्रभावी पैरवी करने हेतु विभिन्न पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री जन आवास योजना-2015 ग्राम चौखा एवं तनावड़ा के शेष कार्य हेतु वित्तीय बिड में प्राप्त दरों एवं कार्यादेश जारी करने के प्रस्ताव राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत जोधपुर राजस्थान में जोजरी नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए हेतु जोधपुर शहर में मौजूदा नालों से सीवरेज के पानी को रोककर उसे ट्रीटमेंट के लिए पास के एसटीपी में मोड़ने के कार्य हेतु निविदा में प्राप्त प्रति प्रस्ताव दरों के अनुमोदन एवं संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वकृति जारी करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। इसी प्रकार प्राधिकरण के उद्योग विहार योजना में 33 केवी 33/11 केवी सबस्टेशन 11 केवी लाईन एवं एलटी कार्य की तकनीकी स्वीकृति अनुसार प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति के अनुमोदन, भूखण्ड शिफ्टिंग के प्रकरणों सहित विभिन्न प्रकरणों पर आवश्यक निर्णय लिए गए।