महाश्रमणोस्तु मंगलम कार्यशाला

महाश्रमणोस्तु मंगलम कार्यशाला
द भास्वर टाईम्स समाचार पत्र न्यूज नेटवर्क
आमेट lअखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार आमेट महिला मंडल द्वारा मासिक कार्यशाला महाश्रमणोस्तु मंगलम का आयोजन तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी श्री लब्धि यशा के सानिध्य में रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री लब्धि यशा ने नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया। तत्पश्चात मयूरी पितलिया व सुरेखा ओस्तवाल ने महाश्रमण अष्टकम द्वारा मंगलाचरण किया। महिला मंडल की बहनों ने सुंदर गीतिका प्रस्तुत दी। साध्वी श्री गौरव प्रभा ने अपने गुरु के प्रति विचार व्यक्त किए। कन्या मंडल की बहनों ने आचार्य श्री महाश्रमण कैसे बालक मोहन से मुनि मुदित व मुनि मुदित से महाश्रमण बने पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। साध्वी श्री कौशल प्रभा ने सुंदर गीतिका के माध्यम से गुरु के गुणों का बखान किया। तथा साध्वी श्री लब्धि यशा ने हमें घटना के माध्यम से फरमाया कि हमारे गुरु कितने सहनशील हैं। एक बार आचार्य श्री महाश्रमण को प्रवचन बैठने के दौरान खिल चूभ गई। फिर भी वह प्रवचन देते रहे। तथा साध्वी श्री जी ने हमें फरमाया कि शासन माता को दर्शन देने के लिए एक दिन में उन्होंने कितने किलोमीटर की यात्रा की जो की इतिहास में पहली बार हुआ। तथा हमारे गुरु का अनिवार्य कार्य श्रम है साध्वी श्री ने महाश्रमण शब्द का अर्थ बताया महाश्रमण मतलब समता सहिष्णुता व संघ का प्रतीक।आभार ज्ञापन महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पामेचा ने किया कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री हेमलता भंडारी ने किया कार्यक्रम में सभी संस्था के पदाधिगण महोदय व श्रावक- श्राविकाओं की अच्छी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सूचना जेटीऐन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।