चंडावल पुलिस ने खेत से अफीम के पौधे जब्त किए,ऑपरेशन प्रहार के तहत सोजत के बासना गांव में की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार....।
चंडावल पुलिस ने खेत से अफीम के पौधे जब्त किए,ऑपरेशन प्रहार के तहत सोजत के बासना गांव में की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार....।
सोजत/पाली
चंडावल पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई करते हुए बासना गांव में एक खेत से अवैध अफीम के पौधे जब्त किए हैं।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
सोजत सीओ रतनाराम देवासी ने बताया- राजस्थान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत यह कार्रवाई की गई।
चंडावल पुलिस थाना अधिकारी अमराराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने बासना गांव के बेरा पानकी पर दबिश दी।
दबिश के दौरान, आरोपी ढगलाराम के मकान के पीछे बने खेत में सब्जी की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए गए थे। पुलिस ने मौके से 94 अवैध अफीम के पौधे जब्त किए और आरोपी ढगलाराम को गिरफ्तार कर लिया।