विश्व कैंसर दिवस पर जोधपुर में लायंस क्लबों का संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम
विश्व कैंसर दिवस पर जोधपुर में लायंस क्लबों का संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर Lions Club Jodhpur West के तत्वावधान में जोधपुर के सभी लायंस क्लबों का एक संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम लायंस भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न लायंस क्लबों के लगभग 100 सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक लायन डॉ. डी. एस. चौधरी ने अपने उद्बोधन में विश्व कैंसर दिवस की उत्पत्ति, उसके उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से स्तन कैंसर के संभावित कारणों समय पर जाँच की आवश्यकता तथा मैमोग्राफी की महत्ता को सरल शब्दों में समझाया। साथ ही उन्होंने यह जानकारी दी कि लायंस क्लब जोधपुर वेस्ट द्वारा प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को निःशुल्क मैमोग्राफी सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।
मुख्य वक्ता डॉ. डी. आर. पुनिया एसोसिएट प्रोफेसर (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), AIIMS Jodhpurbने कैंसर रोगियों के उपचार में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं में होने वाले कैंसर—स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर—पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. पुनिया ने 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए मैमोग्राफी की अनिवार्यता तथा 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि समाज में यह संदेश व्यापक रूप से फैलाया जाए कि कैंसर प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर काफी हद तक रोका एवं ठीक किया जा सकता है, और स्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए मैमोग्राफी सर्वोत्तम साधन है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन सुधीर भंसाली ने की। कार्यक्रम में पीडीजी लायन सुरेश गोयल, रीजन चेयरपर्सन लायन जय राज सिंह, विभिन्न लायंस क्लबों के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यगण तथा लायंस क्लब जोधपुर एक्टिव की उषा गर्ग सहित अनेक लायन साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में जोधपुर के सभी लायंस क्लबों द्वारा शास्त्री सर्किल पर आमजन के लिए कैंसर जागरूकता से जुड़े 40 संदेशों का प्रदर्शन किया गया जिससे समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त प्रयास किया गया।