बेटियों के जन्म पर महिला की हत्या का आरोप
बेटियों के जन्म पर महिला की हत्या जैसलमेर / जिस भारत व राज्य में बेटियों की पूजा की जाती है उसी राज्य के जैसलमेर जिले के कोड़ा गांव में 5 बेटियां होने पर 35 साल की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गईं। हादसे के बाद उसके शव को घर के टैंक में डाल दिया। मामला सांगड़ थाना क्षेत्र के कोडा गांव में गुरुवार को सुबह हुआ है।
बाबूराम ने बताया कि सुबह जवाहिर अस्पताल की मॉर्च्यूरी के बाहर प्रदर्शन की सूचना मिली थी। यहां गुड्डी देवी (35) की मौत के मामले में पीहर पक्ष धरने पर बैठा था।
आरोप था कि बुधवार रात उनकी बेटी की ससुराल में हत्या की गई है। गुड्डी के भाई जगुराम निवासी गजसिंह ने रिपोर्ट दी है। महिला के पति खीमाराम जेठ भोजाराम और ताराराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गजसिंह ने बताया कि बहन की शादी 15-16 साल पहले कोडा गांव निवासी खीमाराम भील के साथ हुई थी। शादी के बाद गुड्डी देवी को 5 बेटियां हुई। पति खीमाराम जेठ भोजाराम और ताराराम उसे ताने मारते थे। शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
गजसिंह ने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर गुड्डी पीहर आ गई थी। करीब 4 महीने पहले ही सामाजिक स्तर पर पंचायत और समझाइश के बाद उसे वापस ससुराल भेजा गया था।19 नवंबर को ससुराल वालों ने षड्यंत्र रचकर उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को पानी के टैंक में डाल दिया। बहन का शव देखने पर उसके गले पर निशान नजर आ रहे थे।