बांध में डूबने से दो की मौत
बांध में डूबने से दो की मौत पाली / जिले के बांकली बांध में बुधवार को दो जन डूब गए. जानकारी के अनुसार बांध में भैंस लेने गए नानी और उसके 13 साल के दोहिते की डूबने से मौत हो गई। दोनों भैंस को पानी पिलाने बांध पर गए थे। भैंस बांध में उतर गई। जिसे निकालने के लए 13 साल का बालक अंदर उतरा भैंस तो बाहर आ गई लेकिन वह पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया।
उसे डूबता देख उसकी नानी भी बांध में उतरी। लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को बाहर निकाला हॉस्पिटल लेकर आए। जहां जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जेतपुर थाने की एसएचओ जबर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हंजावा गांव कुलथाणा निवासी 47 साल की इंद्रा देवी पत्नी राजाराम भील बुधवार दोपहर को अपने 13 साल के दोहिते छोगाराम पुत्र रामलाल को लेकर बांकली बांध पर भैंस को पानी पिलाने गई थी। इस दौरान भैंस को पानी बांध के पानी में उतरता देख छोगाराम उसे निकालने के लिए पानी में उतरा. तभी नानी भी उसे बचाने बांध में उत्तर गईं और दोनों डूब गए. हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को पानी से बाहर निकाला। तुरंत दोनों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां दोनों की जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।