पाली में रेलवे अंडर पास का अनावरण
पाली में रेलवे अंडर पास का अनावरण पाली रेलवे स्टेशन समीप 3 करोड़ की लागत से नवीनिकृत अंडर पास का आज सासंद पीपी चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख उत्तर पश्चिचम रेलवे अधिकारी की मौजदूगी में अनावरण किया गया। सर्वोदय नगर के समीप बने इस अंडर ग्राउंड ब्रिज में हमेशा ही पानी भरने की समस्या रहती जिससे राहगीरों को परेशानी होती आ रही थी। लाइन के उसपार बनी बस्तीयो में जाने आने की तकलीफ रहती। इसमें से पानी निकासी के लिए कई बार प्रयास किए पर पूर्णतया सफलता नहीं मिली। रेलवे ने इस बार पानी निकासी का स्थाई समाधान ढूंढ़ कर पुलिया का पुनरनिर्माण कराया हैं इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भंडारी, महापौर नमिता बुबकिया, मूलसिंह भाटी सहित पार्षद गण व क्षेत्रवासी मौजूद रहें।