विश्व शांति का संदेश देने का काम ब्रह्म कुमारी भाई बहन करते हैं : महंत डॉ नानक दास जी महाराज
गुरुग्राम में अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का भव्य आयोजन
विश्व शांति का संदेश देने का काम ब्रह्म कुमारी भाई बहन करते हैं : महंत डॉ नानक दास जी महाराज

गुरुग्राम। ओम शांति ब्रह्माकुमारी भाई बहनों की सबसे मुख्य पवित्रता से जानी जाती है आचार विचार में शुद्धिकरण मां की पवित्रता भट्टी की साधना खान पान शुद्ध सात्विक भोजन प्रसादी से गंगाजल की तरह मां को पवित्र बनाकर विश्व शांति का संदेश देने का काम ब्रह्म कुमारी भाई बहन करते हैं।
अहिंसा के सच्चे भक्त हैं उक्त उद्गार अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ नानक दास जी महाराज ने ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में आध्यात्मिकता द्वारा सनातन संस्कृति की रक्षा” विषय पर अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन में विशेष आमंत्रण में स्वागत भाषण में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि विश्व के 208 देश में ओम शांति केंद्र के माध्यम से मानवता के कल्याण हेतु मुरली सुनाई जाती है। जो मन के विकारों को बहार निकालती हैं।

इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में संतों महात्माओ का माला, शाल, दुपट्टा व अभिनन्दन पत्र भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से साधु, संत, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर, आचार्य, कथावाचक, पुजारी, कर्मकांडी विद्वान, ब्राह्मण, ज्योतिष आचार्य, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि भाग लिया
वहीं भारतीय सनातन धर्म संस्कृति के अनुरूप आध्यात्मिक जगत की यात्रा में आगे बढ़ते हुए
सकारात्मक सोच के साथ मानवता की रक्षा करने का संदेश दिया गया।
