विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का 26 - 27अप्रैल को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का 26 - 27अप्रैल को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे*
सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में करेंगे सहभागिता
जोधपुर 25अप्रैल। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार, 26 अप्रैल को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सड़क मार्ग से प्रातः 10 बजे ब्यावर एवं बिलाड़ा होते हुए जोधपुर पहुंचेंगे।
देवनानी 26 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर स्थित सुश्रुत सभागार में आयोजित सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
कार्यक्रम उपरांत वे सर्किट हाउस जोधपुर में रात्रि विश्राम करेंगे तथा सोमवार 27 अप्रैल को प्रातः 8 बजे बिलाड़ा एवं ब्यावर होते हुए सड़क मार्ग से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।