"रक्तदान कर बचाई महिला की जान जितेंद्र पालरिया ने पेश की मानवता की मिसाल
"रक्तदान कर बचाई महिला की जान जितेंद्र पालरिया ने पेश की मानवता की मिसाल
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। शिवसेना (शिंदे) पार्टी तहसील प्रमुख समाजसेवी जितेंद्र पालरिया ने जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल मे एक जरूरतमंद महिला मरीज को रक्तदान करके उसकी जान बचाई जितेंद्र पालरिया लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान अभियान चलाते हैं। अपनी टीम के साथ अलग-अलग अस्पतालों में कई लोगों की जान बचा चुके हैं। सोजत क्षेत्र में 50+ बार रक्तदान कर चुके हैं - दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर मरीजों और डिलीवरी केस वाली महिलाओं के लिए जीवनदाता बने हैं।
इसके अलावा पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, गौमाता की रक्षा, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में भी सक्रिय हैं। कई जगह भामाशाह बनकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं।